अगर आप भी दिनभर की खबर बिना किसी लाग-लपेट के देखना चाहते है तो एकदम सही जगह पहुंचे है, क्योंकि इस ब्लाॅग के माध्यम से हम दैनिक खबरों को संक्षिप्त में आप तक पहुंचाने का कार्य करते है। अगर आप भी डेली न्यूज हेडलाईन पढ़ने में रूचि रखते है तो हम सुबह हेडलाईन के रूप में देशभर की ताजा घटना आप तक पहुंचाने का कार्य करते है।
15 नवम्बर2024 ताजा खबरें:
- एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले देवली-उनियारा के निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को एक दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच होगा, भारत ने 2.1 से बढ़त बना रखी है।
- मोदी-योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे का महाराष्ट्र बीजेपी में विरोध, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा ‘ऐसे नारे यहां की जनता पसंद नही करती’।
- उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस के लिए 10 किमी में केंद्र की बाध्यता को समाप्त किया, ईओ-एआओ एग्जाम को किया स्थगित।
- दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को काबू करने के लिए ग्रेप-3 लागू करने का फैसला किया, आज से होंगे नियम लागू।
- BSNL ने लाॅन्च किया भारत में पहली सेटेलाइट टू डिवाइस सर्विस, जियो-एयरटेल अब तक नही कर पाए ऐसा कारनामा।
- दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का दबदबा कायम, महेश कुमार खीची बने दिल्ली के नए मेयर।
- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की महाराष्ट्र-गुजरात समेत 23 जगहों पर मनी लाॅन्ड्रिंग केस में छापेमारी।
- मणिपुर में बढ़ते उपद्रव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के 6 जिलों में एएफएसपीए लागू किया।
- रिलायंस-डिज्नी हाॅटस्टार का विलय संपन्न, अब 70352 करोड़ की बनी कंपनी, नीता अंबानी बनी चेयरपर्सन।
- सोना-चांदी में आज भी दिखी गिरावट, बीते 15 दिनों में सोना 5942 रूपए टूटा, चांदी 87103 रूपए प्रति किलो बिक रही है।
- 4 महीने के हाई पर पहुंची थोक महंगाई, अक्टूबर में 2.36 प्रतिशत रही, फल-फूल व सब्जियां व खाने-पीने की चीजे महंगी हुई।
- आज गुरूनानक जयंती है, हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह जयंती मनाई जाती है। इसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है।
- आज ही के दिन 15 नवंबर 1949 को गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे व नारायण आप्टे को हरियाणा की अंबाला जेल में फांसी की सजा हुई।