अगर आप भी दिनभर की खबरे बिना किसी लाग-लपेट के पढ़ना चाहते है तो एकदम सही जगह पहुंचे है, क्योंकि इस ब्लाॅग के माध्यम से हम दैनिक खबरों को संक्षिप्त में आप तक पहुंचाने का कार्य करते है। अगर आप भी डेली न्यूज हेडलाईन पढ़ने में रूचि रखते है तो हम सुबह हेडलाईन के रूप में देशभर की ताजा घटना आप तक पहुंचाने का कार्य करते है।
26 नवम्बर 2024 ताजा खबरें:
- आज पुरानी संसद के सेंट्रल हाॅल में संविधान अपनाने के 75 साल पूर्ण होने के मौके पर आयोजन रखा गया है जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य सांसद शामिल होंगे।
- आज से कांग्रेस ‘भारत जोड़ो संविधान अभियान’ दिल्ली से प्रारंभ करेगी, 26 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी शामिल होंगे।
- महाराष्ट्र में सीएम की रेस में प्रबल दावेदार देंवेंद्र फडणवीस बने, दिल्ली में शाह से मुलाकात करने के बाद उनकी दावेदारी पक्की मानी जा रही है।
- आईपीएल इतिहास के सबसे युवा 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान राॅयल्स ने 1.10 करोड़ रूपए में खरीदा।
- तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने अडाणी ग्रुप के 100 करोड़ रूपए के डोनेशन ऑफर को ठुकरा दिया।
- बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के पर्थ में आयोजित पहले मुकाबलें में भारत ने आॅस्ट्रेलियाई टीम को 295 रनों से हरा दिया, बुमराह प्लेयर ऑफ़ द मैच बने।
- फोन टैपिंग केस में गहलोत के पूर्व ओएसडी गिरफ्तार, गिरफ्तारी के कुछ देर बाद मिली जमानत, सरकारी गवाह बन सकते है।
- बांग्लादेश के इस्काॅन प्रमुख चिन्मय प्रभु को पुलिस ने गिरफ्तार किया, देशद्रोह का मुकदमा ठोका, रिहाई के लिए देश में अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन।
- संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवादी और धर्मनिरेपक्ष’ शब्दों को हटाने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।
- सोना 706 रूपए सस्ता हुआ, प्रति 10 ग्राम 77081 रूपए, चांदी की कीमत में 1405 रूपए की गिरावट, चांदी प्रति किलो 89445 प्रति किलोग्राम पहुंची।
- सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली, सेंसेक्स 992 अंकों की बढ़त के साथ 80,109 अंकों पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 314 अंकों की बढ़त के साथ 24,221 अंकों पर बंद हुआ।
- आज ही के दिन 26 नवंबर 1921 को श्वेत क्रांति के जनक डाॅक्टर वर्गीज कुरियन का जन्म हुआ।
